
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी परिसर में मर्चेंट मिल स्थित रेलवे ट्रैक के पास से मंगलवार सुबह 5 चोरों को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. चोरों के पास से 75 किलो तांबा भी बरामद किया गया है. इस मामले में सिक्यूरिटी ऑफिसर संजय कुमार चौधरी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया. टाटा स्टील के सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए चोरों में जुगसलाई निवासी मोहम्मद नौशाद, आमिर खान, मोहम्मद बाबू, मो फैज, और मो शैक शामिल हैं. बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि टाटा स्टील सिक्यूरिटी के अधिकारियों ने चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. पुलिस ने मामले दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है.






