
जमशेदपुर: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी मेन रोड पर झाड़ुआ गांव के पास तेल टैंकर और टाईगस बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. मृतकों में लक्खीमनी दास (30) और दूसरी रीता कुमारी (30) है. दोनों ईचागढ़ की रहने वाली है. इसमें लक्खीमनी सारो गांव की और रीता बरदाडीह की है. दोनों शवों को जमशेदपुर लाया जा रहा है. जबकि सभी घायलों को भी जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल मौके से भेज दिया गया है. कुछ लोगों को चांडिल स्थित माधुरी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. इसके अलावा कुछ लोगों को चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है



