
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष चीन सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है. देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन तनाव उत्पन्न किया है.चीन सीमा विवाद सुलझाना ही नहीं चाहता है. पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है और चीन देश के नक्सली उग्रवादियों को धन एवं हथियार से सहयोग करता रहा है. डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा के भारत माता मंडप में भाजपा बहरागोड़ा मंडल द्वारा आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन संबोधित कर रहे थे. शिविर में मंडल के पदाधिकारी,पंचायत संयोजक और सह संयोजक उपस्थित थे.
डॉ गोस्वामी ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन द्वारा आतंकवाद और उग्रवाद के माध्यम से देश के आंतरिक सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में 3 करोड़ से अधिक बंगलादेशी घुसपैठियें हमारे देश के आर्थिक और सामाजिक संरचना को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं. पाकिस्तान -बंगलादेश के माध्यम से नकली नोट के प्रचलन का प्रयास कर रहा है. चीन विभिन्न एप्पों के द्वारा साइबर आतंकवाद के माध्यम से सांस्कृतिक आक्रमण पर तुला हुआ है.

डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील है. प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारतीय जांबाज सैनिकों ने आतंकवादियों से कड़ा मुकाबला किया. पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को चकनाचूर कर दिया है. चीन गलती कर रहा है.चीन समझ ले यह सन् 1962 का नहीं बल्कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का 2020 का भारत है. चीन भारत से टकराव लेकर अपनी बर्बादी का इतिहास बनायेगा.
मंडल प्रशिक्षण शिविर को पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव , दिनेश साव, जिला उपाध्यक्ष हिमान्शु मिश्रा, जिला महामंत्री बाप्टु साव , प्रदीप महतो, गौर चंद्र पात्र ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. मौके पर भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मीनाक्षी जाना, ऊषा रानी बेरा, काजल महाकुड़, मौसमी करण, कृष्णा पाल, मोनालिसा माइति, गौतम बासुरी, नसीम अख्तर, दीपंकर साहू, हेमकांत भुइंया, मंटू बेरा, दिलीप साव, प्रोबोध साव, संजय बेरा, पोरेश सिंह, सरोज कुमार, राधागोविन्द भोक्ता, कुणाल सीट, माणिक रॉय, देव प्रसाद दुबे, दीपक घोष, पुलिन पैरा, आकुल राणा, बलराम सिंह मुंडा, सकिला हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



