
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र का दौरा कर अत्यंत जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों की सेवा करते हुए प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सभी को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है. खेड़ुआ पंचायत स्थित जयपुरा गांव के ज्ञानदीप स्कूल प्रांगण में 75 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया.
डॉ गोस्वामी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए अंत्योदय की भावना के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ठिठुरन भरे ठंड से बचाव हेतु आगे भी कंबल वितरण किया जायेगा.ठंड में कंबल पाकर बुजुर्गों का चेहरा खुशी से खिल उठे. मौके पर बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भाजपा नेता निर्मल मुर्मू, गणेश हाँसदा, करम साहु, दुर्गा मान्ना, गौतम नायक, दिलीप पाल, राखो हरि मुखी, अरूण साव, प्रदीप दलाई, काशी नाथ खामराई, मोतीलाल प्रधान, पापु दंडपाट, बिपल्व शंकर दे, मानिक दास, गुरू प्रसाद गोराई, बैद्यनाथ सिंह, शिबू सांतरा, लक्ष्मी कांत गिरि, महादेव प्रधान,शिबू पैड़ा, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.



