
जमशेदपुर: जमशेदपुर सिख समाज ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गांधी घाट में भूख हड़ताल पर धरना दिया. इस भूख हड़ताल धरने का नेतृत्व का मानगो गुरुद्वारा के प्रधान ने किया. उन्होंने कहा कि यह धरना पहले डीसी आफिस के पास किया जाना था लेकिन वहां पर 144 धारा लगने के कारण स्थान को परिवर्तन करना पड़ा.
उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी मांगों के लेकर भूख हड़ताल पर बैठे है. हम लोग किसानों के मांगों का समर्थन करते हुए भूख हड़ताल धरना दिया. हमारी मांग है कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से सोचे और उस पर सही विचार करते किसान हित में ठोस निर्णय ले.











