
घाटशिला : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने गंधनिया लैम्पस परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव , प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, सहित असना पंचायत के मुखिया, काड़ाडुबा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र के खुलने से क्षेत्र के किसान अपने धान को सरकारी दर पर बेचकर लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के प्रति कृत संकल्पित है. किसान दिवस के अवसर पर विधायक ने उपस्थित किसानों के बीच धोती और कम्बल का वितरण किया.मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विभाग के कर्मी ज्यादा से ज्यादा किसानों का निबंधन करायें ताकि किसान सरकारी लाभ लेकर लाभान्वित हो सके. उन्होंने धान विक्रय हेतु अन्य जानकारी दी और उपस्थित किसानों को बताया कि उत्तम ग्रेड के धान बिक्री पर किसानों के खाते में 1888 +182 , बोनस=2070 रुपए और साधारण धान बिक्री पर 1868 +182 ,बोनस =2050 रुपए किसानों के खाते में हस्तांतरित किया जाएगा. मौके पर गंधानिया लैम्पस के बीसीओ, जनसेवक आशाराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे.











