
मुसाबनी : तापमान में गिरावट के कारण बढ़ते ठंड को देखते हुए मुसाबनी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकरी सीमा कुमारी ने सभी पंचायतों के पंचायत सचिव को अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरमंदो को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने मुसाबनी प्रखंड के सुरदा सबर बस्ती पहुंचकर सबर वृद्ध- वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया. गौरतलब है कि ठंड से बचाव के लिए आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, दिव्यांग, विधवा, असहाय, भिक्षुक, वृद्ध जनों को कंबल प्रदान किया जाना है ताकि ठंड के मौसम में वे अपने आप को ठंड के प्रकोप से सुरक्षित रख सकें.











