
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 में एकदिवसीय मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन बीजी कंसल्टेंट की ओर से किया गया. इसमें विधवाओं, बुजुर्गों एवं बेबस लोगों की सभी तरह के आंख से संबंधित परेशानियों की जांच के अलावा उनके उपचार एवं निदान को लेकर परामर्श भी दिया गया. वहीं पार्षद नथुनी सिंह ने बताया कि शिविर आयोजित करने वाली संस्था की ओर से मोतियाबिंद रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन और चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा भी की जाएगी. वार्ड में पहली बार इस शिविर का आयोजन किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया.











