
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के पार्कों स्थलों पर असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है. आये दिन छेड़खानी व मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. इसे लेकर हिंद युवा संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिटी एसपी से मिला और उक्त जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल की ओेर से आशंका जतायी गयी कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके मद्देनजर समिति की ओर से सिटी एसपी से इस विषय में संज्ञान लेते हुए उचित एवं विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की गयी, ताकि लोगों के मन में व्याप्त भय समाप्त हो सके और लोग सुरक्षा का अनुभव कर सकें. प्रतिनिधिमंडल में समिति के जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.











