
जमशेदपुर:जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के खिखरिगुटू निवासी राजन हांसदा की पत्नी मानको हांसदा मंगलवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई. पत्नी को बचाने के क्रम में पति राजन हांसदा भी झुलस गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां मानको की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मानको 90 प्रतिशत तक जल चुकी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मानको घर पर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी बीच उसके कपड़े में आग लग गई. आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगी. आवाज़ सुनकर राजन अंदर गया तो देखा की मानको आग में जल रही है. उसे बचाने के चक्कर में राजन भी जल गया.













