
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत नूर कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी शाबानुल हक उर्फ दानिश पर रविवार दोपहर अपराधिओं ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो मस्जिद से नमाज़ पढ़कर निकल रहे थे. अपराधियों ने उन पर कई बार गोलियां चलाई. दानिश को तीन गोली लगी है. एक चेहरे के बायी ओर, एक छाती के बीच में और एक कमर के ऊपर. घटना के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.

स्थानीय लोगों ने दानिश को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुटी हुई है. इधर आजादनगर पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची. मौके से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है. बता दे कि दानिश जमीन कारोबारी है. उसके पिता एक कॉन्ट्रैक्टर है. दानिश जमीन कारोबारी के साथ ही एलएंडटी कंपनी का कांट्रैक्टर्स भी है.

पुलिस आशंका जाता रही है कि जमीन विवाद को लेकर ही उसकी हत्या की गई है. वैसे मानगो क्षेत्र में अपराधी लगातार बेलगाम हो चुके है. अपराधइयों का बोलबोला है. लगातार अपराध की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे है और पुलिस को सीधी चुनौती दी जा रही है. इसको लेकर आजादनगर इलाके में दहशत का आलम है और सारे लोग इसको लेकर परेशान है. अपराधियों ने हाल में ही कई तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे खुद पुलिस के समक्ष चुनौतियां उत्पन्न हो गयी है.

इस घटना को मानगो डिमना चौक के पास की किसी जमीन का मामला है. इस मामले को लेकर अभी जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है, जिसमें हत्यारों को देखा जा सके. इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की ओर से अपराधियों की पहचान करने के लिए अपने गुप्तचरों की भी मदद ली जा रही है.






