
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के तिलाबनी गांव में विगत दिनों बंगो नायक(73) की आकस्मिक देहांत होने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया. वही बेंद पंचायत के पाथरचाकरी गांव निवासी प्रदीप पाल की मां की आकस्मिक निधन होने की सूचना पाकर गांव पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और आर्थिक सहयोग किया. मौके पर झामुमो नेता धनजंय करुणामय,बिमल नायक,अमल गोप,पुलक रंजन महापात्र, मिथुन कर, संजय ग्वाला, कारण हांसदा, राहुल महतो, अमीर पोलाई, टिटुन नंदी, लखन मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



