
घाटशिला : घाटशिला के दामपड़ा पंचायत के जुकतीडीह गांव में विधायक रामदास सोरेन ने 300 बिरहोर और सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही 50 धोती -साड़ी भी बांटे. इस अवसर पर श्री सोरेन ने कहा कि नववर्ष सभी ग्रामीण कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए मनायें. कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों के विकास के प्रति संकल्पित है.इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित रहा स्थिति सामान्य होते ही विकास को गति मिलेगा. श्री सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कार्य काल में गरीबों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. ग्रामीण संगठित होकर पार्टी से जुड़े ताकि क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिले और क्षेत्र का विकास हो सके.

इधर चाकुलिया में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती द्वारा उपलब्ध कराये गये राहत सामग्री को समीर सेना के संयोजक राकेश महंती ने प्रखंड के पहाडों पर बसा गांव घाघरा और पाकुड़ियाशोल जाकर जरूरतमंदों के बीच सामग्रियों का वितरण किया. साबनी सिंह नामक वृद्ध को कम्बल, कपड़ा, राशन और आर्थिक सहयोग पहुंचाया गया, बांसवाला नायक जिनके पति का निधन विगत कुछ दिनों पहले हो गया था को आर्थिक सहयोग और सूरजमनी सबर को कपड़ा और आर्थिक सहयोग किया गया. मौके पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को अवगत हुए, उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं से विधायक को अवगत कराकर जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे. मौके पर झामुमो नेता घनश्याम महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरगोविंद सिंह, पिकलु महतो, पवन गिरी, पिंटू महतो, रामेश्वर मांडी, कारू किस्कु,शुभदीप् दास समेत अन्य उपस्थित थे.




