
जमशेदपुर : पिछले एक महीने से भी अधिक समय से कृषि बिल 2020 के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर जमे किसानों के समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आवाज बुलंद हो रहे हैं. बावजूद इसके केंद्र सरकार किसानों की मांग मानने से अब तक इंकार करती रही है. इधर जमशेदपुर में भी किसानों के समर्थन में लगातार केंद्र सरकार के ख़िलाब विरोध के स्वर उठ रहे हैं. रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आंदोलनरत किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जन आक्रोश रैली आयोजित करेगी. इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने देते हुए बताया कि साकची स्थित गुरुद्वारा से सिख समाज द्वारा बिरसा चौक तक रैली का आयोजन किया जाएगा. जहां रैली एक सभा में तब्दील हो जाएगी. जहां से 5 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में एक मांग पत्र सौंपेगा.




