
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बोनी एकादश और बुबाई एकादश के बीच खेला गया. इस प्रतियोगिता में बोनी एकादश विजेता बना. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर उदघाटन किया.
श्री महंती ने कहा कि मुराठाकुरा गांव में प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और खेल के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं है. मौके पर विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 6 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया. मौके पर बुबाई दास, दशरथ मुर्मू, राहुल महतो, मिठुन कर ,चंदन लाहा, देवाशीष महंती समेत अन्य उपस्थित थे.











