
जमशेदपुर: जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में मानगो स्थित पोद्दार भवन में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया. जहां व्यापारियों का ट्रेड लाइसेंस बनवाया गया. इस क्षेत्र में कई ऐसे व्यापारी है, जिनका ट्रेड लाइसेंस नही बना है, या फिर रिन्युअल नही हुआ है. वही कई व्यापारी ऐसे भी है जिन्हें ट्रेड लाइसेंस की पर्याप्त जानकारी नही है. इन सब समस्याओं को दूर करने हेतु यहां विशेष कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमें व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई. साथ ही उनका लाइसेंस भी बनवाया गया. वहीं कैम्प में होल्डिंग टैक्स जमा करने हेतु भी व्यवस्था की गई थी.












