
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हु मैदान में पिस्टल के साथ पकड़ाए कुंदन सिंह को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल के अलावा मैग्जीन में लगा दो जिंदा गोली भी बरामद किया है. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर वो किसी की हत्या करने जा रहा था. घटना के संबध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जिसके बाद टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया.
उसके पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है. तीन दिसंबर को उसकी एक युवक के साथ झड़प हुई थी, घटना के बाद कुंदन ने बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था तब से ही वह उसे मारना चाहता था. फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर ये पता लगाएगी की उसके पास हथियार कहां से आया और वह किसे मारने जा रहा था. कुंदन के खिलाफ बागबेड़ा थाना और बिस्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है, वह एक माह पहले है जेल से छूट कर बाहर आया है.












