
चाकुलिया : चाकुलिया के बिरदोह पंचायत भवन परिसर में श्रम विभाग द्वारा पंचायत में निबंधन मज़दूरों के बीच साड़ी और पैंट- शर्ट का वितरण किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद् सदस्य जगन्नाथ महतो और मुखिया बिश्वनाथ हांसदा ने मजदूरों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मौके पर जिप सदस्य श्री महतो ने कहा कि सरकार मजदूरों को रोजगार देने के साथ साथ निबंधन मजदूरों के बीच वस्त्र वितरण कर मजदूरों को प्रोत्साहित करने का काम सराहनीय है. कहा कि मजदूर श्रम विभाग में निबंधन कराकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले और सरकारी कार्यो में मजदूरी कर स्वावलंबी बने. इस मौके पर विनय मांडी,अशोक नायक, सुकनान्त नायक ,विभाग की ओर से निसित मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.











