
जमशेदपुर:टाटानगर स्टेशन में मंगलवार की सुबह अपने परिवार संग ट्रेन पकड़ने आए एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ी. आनन-फानन में इसकी जानकारी स्टेशन में मौजूद अधिकारियों को दी गई. इधर सूचना पाकर डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे. जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया गया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. मृतक का नाम कैसर हुसैन (80) है. वे मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले है. परिजनों ने आरपीएफ पोस्ट में एक लिखित भी दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे लोग पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (स्पेशल) से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) जंक्शन जा रहे थे. वे लोग प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इतने में कैसर हुसैन की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. परिजन मृतक के शव को अपने साथ ले गए. जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.











