
जमशेदपुर:सरायकेला-खरसांवा जिले के आदित्यपुर निवासी स्नेहा कुमारी दहेज प्रताड़ने से तंग आकर मंगलवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. स्नेहा ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2020 में हुई थी. पति श्यामसुंदर शर्मा टाटा स्टील में कार्यरत है. शादी के बाद पता चला की पति ने कार्ट में किसी से शादी की हुई है, तलाक के लिए मामला चल रहा है. इसके बाद से ही ससुराल वालों ने मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. ननद बबिता का एक साथी राजीव उसके घर आता था जो उसे मारती पीटता था. पिछले चार माह से वह कदमा स्थित अपने ससुराल से अलग होकर मायके में रह रही है. स्नेहा ने पति श्यामसुंदर शर्मा, सास मालती शर्मा, ससुर बबन शर्मा, दादा ससुर मुरली मनोहर शर्मा और ननद बबिता के खिलाफ शिकायत की है.












