
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा मंगलवार को घाटशिला क्षेत्र के दुगराजपुर, देवली, पुखरिया, बांकीडीह, चिरुगोरा, चिकदोह, पिटारी, लोपरडीह, लेदा, बिरवाद, बांकी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के बीच 160 कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला सदस्यों के साथ पार्षद दिव्यानि मुर्म भी उपस्थित थे. कंबल वितरण के क्रम में घाटशिला प्रेम गुप्ता के आवास में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान किया गया. इसके उपरांत सदस्य घाटशिला स्तिथि आर्यन रिसोर्ट में दोपहर के भोजन एवं घाटशिला में शाखा गठित हेतु सदस्यों के साथ गहन चर्चा सम्पन हुई.

इस बीच जादूगोड़ा सदसयों से औपचारिक मुलाकात में सदस्यो द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मोदी का सम्मानित किया गया. पूरा दौरा जिला अध्यक्ष सह प्रांतिय उपाध्यक्ष उमेश शाह एवं प्रांतिय कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसमें निवर्तमान प्रांतिय अध्यक्ष निर्मल काबरा, विशिष्ट संरक्षक सदस्य अरुण बाकरेवाल, प्रांतिय सह सचिव बजरंग अग्रवल, जिला महामंत्री अशोक मोदी, प्रांतिय कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण अग्रवल, प्रांतिय विभागीय मंत्री नरेश मोदी, महाबीर अग्रवाल, प्रांतोय विभागीय मंत्री अरुण गुप्ता, बिनोद मित्तल, बनवारीलाल खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवल, सन्नी संघी, आकाश शाह, अमित अग्रवल, गुड्डू शर्मा, महेश सिंघानिया, अशोक चौधरी, जादूगोड़ा से प्रदीप अग्रवाल एवं घाटशिला मुसाबनी से सत्यनारायण जैन, फकीरचंद अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, सुशील बंसल, आनंद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मातादीन अग्रवाल, सुनील जैन, चिनकू अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, साकेत अग्रवाल समेत समाज एवं सम्मेलन के कई सदस्य उपस्तिथ थे. कंबल वितरण कार्यक़म का यह तृतीय चरण संपन्न हुई. आने वाले समय मे जिले के अन्य क्षेत्रो में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.














