
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटों थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा लिसिया में चल रहे फुटबऑल मैच को देखकर 25 दिसंबर की रात अपने घर लौट रहे 14 वर्षिय कुंजू हांसदा की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। इस सबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम द्वारा पेशेवेर तरीके से मामले की जांच कर हत्याकाण्ड का 12 दिन के अंतराल में खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया गया कि मृतक कुंजू हांसदा की हत्या महज एक साईकिल विवाद को लेकर हुई। उन्होनें मामला का खुलासा करते हुए बताया कि फुटबॉल मैदान से किसी का एक साईकिल उठाकर ले गया था। इस दौरान दोनों अभियुक्त ने मृतक से साईकिल में हिस्सा की मांग किया था। हिस्सा नहीं मिलने के कारण हत्या कर दी गई। वहीं एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने कहा कि शिकायतकर्ता मृतक की मां बालेमा हाँसदा उम्र करीब 50 वर्ष ग्राम दोकट्टा , टोला लोहारटोला के द्वारा 26 दिसंबर को एक लिखित आवेदन के द्वारा सूचित किया गया था कि इनके गाँव के ग्रामीण सिंगा दोराईबुरु , उम्र करीब 45 वर्ष , पे ० स्व 0 दामु दोराईयुरू इनके घर आकर इनके 14 वर्षीय बेटे कुंजू हाँसदा को ग्राम बड़ा लिलिया में फुटबॉल मैच देखने के लिए अपने साईकिल से ले गया था। 26 दिसंबर को सुबह तक वादिनी का बेटा कुँजू हाँसदा घर नहीं आया तो वादिनी को अनहोनी का शंका होने पर ग्राम बड़ा लिसिया फुटबॉल मैदान की ओर खोजने गई तो वादिनी को पता चला कि रोड के बगल खेत में एक लड़का का शव पड़ा हुआ है । वादिनी के द्वारा वहाँ जाकर देखा गया तो अपने पुत्र कुजू हाँसदा को मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना तत्काल वादिनी के द्वारा ग्राम बड़ा लिसिया के ग्रामीण मुण्डा हरिश चन्द्र हाँसदा को दी गयी। ग्रामीण मुण्डा के द्वारा इसकी सूचना टोन्टो थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही टोन्टो थाना की पुलिस दल बल के साथ ग्राम बड़ा लिसिया फुटबॉल मैदान गई और कुँजू हाँसदा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।















