
चाकूलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम लैम्पस का बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने लैम्पस कर्मियों से धान खरीदी की जानकारी ली और कहा कि क्षेत्र के किसान बिचौलिया के चक्कर में न पड़ कर वे सीधे लैम्पस आकर धान दें. कहा कि लैम्पस कर्मी किसानों को परेशान न करें और लैम्पस में धान बेचने के प्रति कर्मी किसानों को सहयोग करें, ताकि किसानों को अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ मिल सके. मौके पर धनंजय करुणामय, मिथुन कर,बबलू मुर्मू,समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












