
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव निवासी खोकन सिंह के फूस के घर में आग लगने से धान, चावल, कपड़ा समेत सारा सामान जलकर राख हो गया था. गुड़ाबांदा दौरे पर पहुंचे सांसद विद्युतवरण महतो सूचना पाकर स्वर्गछिड़ा गांव पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया.
सांसद श्री महतो ने परिजनों को कंबल, तिरपाल, 50 किलो चावल और नगद रुपये देकर सहयोग किया. सांसद ने गुड़ाबांदा बीडीओ से दूरभाष पर कर प्रभावित परिवार को आवास समेत अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. इस मौके पर दिनेश साव, सरोज महापात्रा, लखन मांडी, गोउर पातर, भूषण चन्द्र महतो, अलोक पातर समेत अन्य उपस्थित थे.











