
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत काशीडीह की एक महिला तुलसी बानरा गुरुवार सुबह खाना बनाने के क्रम में झुलस गई. जिसे पहले सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां महिला का इलाज चल रहा है. महिला के पति ने बताया कि वे ड्यूटी गए हुए थे. सुबह जब घर पहुंचे तो उनकी पत्नी झुलसी हुई थी. पड़ोसियों के सहयोग से आनन-फानन में पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है. वैसे इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है.












