
जमशेदपुर : भले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर पिछले दिनों हुए हमले का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा अभी भी इसके पीछे पीएम मोदी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दोषी मान रहे हैं. गुरुवार को शाम बिरसानगर में झामुमो नेताओं ने पीएम मोदी सहित तीनों नेताओं का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर संवैधानिक मर्यादाओं का हनन करने का आरोप लगाया. साथ ही इन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड के लोग अमन पसंद लोग हैं, इसमें खलल न डालें.















