
जमशेदपुर : झारखंड की राजनीति में झारखंड भाजपा के कई नेताओं की धमक होती है. उसमें ही शामिल है केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां के निधन के बाद श्राद्धकर्म में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वहां उनकी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता का निधन पिछले दिनों ही हो गया था. उनके निधन पर शोक जताने के लिए पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक सरयू राय भी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे थे.

दूसरी ओर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. बताया जाता है कि राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए रघुवर दास की पीठ भी उन्होंने थपथपायी जबकि केंद्रीय गृह मंत्री ने बंगाल के चुनाव के लिए तैयारी करने का दिशा-निर्देश दिया और इसको लेकर अपने स्तर से मेहनत करने का भी निर्देश दिये.













