
जमशेदपुर : आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है. भारत उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में माना रहा है. जमशेदपुर में भी युवा दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन सब के इतर संयुक्त युवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां इन्होंने जमशेदपुर में स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की. इन्होंने स्वामी जी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया और जिला प्रशासन से ऐसे महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की. ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सके.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




