
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को झारखंड सरकार की योजनानुसार श्रमिकों के बीच श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये वस्त्र का वितरण विधायक समीर महंती के अनुपस्थिति समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, गौतम दास और पंचायत के मुखिया प्रभाष हांसदा ने निबंधित मजदूरों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मौके पर ग्रामीणों की जमीन खारिज-दाखिल हेतु जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित राकेश माहंती और विधायक के निजी सहायक गौतम दास ने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने बताया कि झारखंड की वर्तमान सरकार गरीब जनता से सरोकार रखती है. दीदी बाड़ी, धोती साढ़ी, हरा राशन कार्ड, नीलाम्बर-पीताम्बर योजना सरकार ने पारित कर गरीब और बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने का काम किया है. कहा कि ग्रामीण मजदूर श्रम विभाग में निबंधन कराकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये.मौके पर मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक संतोष कुमार, श्रमिक मित्र निशीथ मंडल, कुशराम मुंडा, तापस दास समेत अन्य उपस्थित थे.




