
जमशेदपुर : जमशेदपुर साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परसुडीह निवासी सेवानिवृत शिक्षिका के खाते में 9 लाख रुपए वापस आ गए हैं. इसकी जानकारी पीड़िता प्यारी कश्यप ने खुद साइबर पुलिस को दी. इस बेहतरीन कार्य के लिए उन्होंने साइबर पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अगर साइबर पुलिस इतनी जल्दी कार्रवाई नहीं करती तो उनके पैसे वापस नहीं आ पाते. हालांकि इस मामले में मुख्य तीन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. बता दें कि परसुडीह निवासी सेवानिवृत शिक्षिका प्यारी कश्यप का खाता एसबीआई के साकची शाखा में है. उनके खाते से जुड़े चेक का क्लोन बना कर रांची के केनरा बैंक से 9 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई थी. इस मामले में साइबर पुलिस बैंक के क्लार्क और मैनेजर से पूछताछ कर रही है.




