• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-pays-homage-वीर महाराणा प्रताप को दी गयी श्रद्धांजलि, जमशेदपुर समेत आसपास महाराणा प्रताप को किया गया याद, एक क्लिक कर जानें कब कहां मना बलिदान दिवस, दानवीरता का इतिहास बनाने वाले भामाशाह भी याद किये गये

jamshedpur-pays-homage-वीर महाराणा प्रताप को दी गयी श्रद्धांजलि, जमशेदपुर समेत आसपास महाराणा प्रताप को किया गया याद, एक क्लिक कर जानें कब कहां मना बलिदान दिवस, दानवीरता का इतिहास बनाने वाले भामाशाह भी याद किये गये
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
क्षत्रिय समाज की ओर से माल्यार्पण करते शंभू सिंह और अन्य.

जमशेदपुर : अपनी वीरता के जरिये देश से अंग्रेजों को खदेड़ने वाले महाराणा प्रताप को मंगलवार को याद किया गया. उनको विभिन्न संगठनों और संस्थानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

भाजपा नेता अभय सिंह पूरे दल बल के साथ साकची काशीडीह में मामल्यार्पण करते हुए.

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ में एक छोटी आमसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए वे कभी भी अकबर के सामने झुके नहीं उन्होंने कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की. भारत के कई राजाओं ने अकबर की गुलामी करना मुनासिब समझा पर महाराणा प्रताप ने जंगलों में भटकते रह गए कंदमूल फल खाए, कई त्रासदी झेली लेकिन वे कभी भी किसी कीमत पर दुश्मनों के आगे झुके नहीं. वियतनाम का प्रधानमंत्री भी जब भारत आया तो सबसे पहले महाराणा प्रताप के स्मारक में गया और नमन किया कि ऐसे योद्धा के कारण ही आज भारत की पवित्रता टिकी हुई है. भारत माता पर अपनी जिंदगी न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप की कहानी से हमने बहुत कुछ सीखा है. अगर आज भारत इतिहास में महाराणा प्रताप की जीवन को पाठ पुस्तक के क्रम में अगर पढ़ाया जाए तो निश्चित रूप से हर घर के आंगन में भारत माता की पवित्रता के लिए महाराणा प्रताप का जन्म होगा. महाराणा प्रताप भले ही मेवाड़ में जन्मे परंतु पूरा देश उनको नमन करता है. उन्होंने भगवा झंडा को कभी झुकने नहीं दिया. मरते दम तक वे दुश्मनों के आगे झुके नहीं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ऐसी महान आत्मा का पुनर्जन्म हो.

करणी सेना की ओर से दी जा रही श्रद्धांजलि.

इसके अलावा भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया. करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार की सुबह मैरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और महाराणा प्रताप के संघर्ष व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को लेकर युवाओ ने संकल्प लिया. प्रदेश संयोजक विनय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं. सर्व समाज उनके प्रति आस्थावान है. देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी थी जो समस्त भारतवासियों के लिए एक प्रेरणा है. इस मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि देशभक्ति की जो मिसाल महाराणा प्रताप जी ने कायम की वह आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं. महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया जाना चाहिए तथा अपने दैनिक जीवन में सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक विनय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह राजपूत, विकास सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह, कौशल कुमार व अन्य मौजूद थे.

ADVERTISEMENT
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए.

इसके अलावा साकची के मैरिन ड्राइव चौक के पास लगाये गये महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा पश्चिमी विधानसभा से प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा नेता रविंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, कार्तिक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

भारतीय जनता मोर्चा के पदाधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए.

इसके अलावा सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा, मानगो मंडल अध्यक्ष संतोष भगत के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैया ओझा, प्रवीण सिंह, जीतु पाण्डेय, करमचंद सिंह, अशोक सिंह, बिजेन्द्र सिंह, पंकज गुप्ता, प्रेम सकेसना, राजेश लोधी सहित मानगो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह और अन्य श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे मंगलवार को शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर साकची मैरिन ड्राइव चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा को साफ पानी से धोया-पोछा गया. तत्पश्चात माल्यार्पण किया गया. इस मौक़े पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समरेश सिंह ने कहा कि अपराजित शख्सियत वीर महाराणा प्रताप जी का सारा जीवन अनुकरणीय एवं संघर्षपूर्ण रहा. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया. ऐसे महान विभूति को शत-शत नमन है. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समरेश सिंह, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, जय राठौड़, विवेक सिंह, राजेश सिंह,अभिषेक सिंह, रोहित परमार, शुभम सिंह, मोहित भदौरिया, बलदेव सिंह, मोहन सिंह, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे.

मानगो विकास समिति के ओंकार सिंह श्रद्धांजलि देते हुए.

मानगो विकास समिति ने दी श्रद्धांजलि
मानगो विकास समिति ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह व अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. समिति के अध्यक्ष ने महाराणा जी के त्याग वलिदान और शौर्य पर प्रकाश डाला और इन्हें न भूतो न भविष्यति जैसा वीर बताया. उन्होंने महाराणा प्रताप जी को जाति धर्म और सम्प्रदाय की सीमा से परे बताया और कहा कि विश्व के किसी भी कोने में स्थित भारतवंशी अपने माथे पर इस बलिदानी वीर की चरण रज लगाकर गौरवान्वित महसूस करेगा. हमें गर्व है कि हम महाराणा जी के वंशज हैं.

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा भामाशाह को श्रद्धांजलि देते हुए.

दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए भामाशाह – राकेश साहू
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा महान दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर साकची एमजीएम गोल चक्कर में स्थापित भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में भामाशाह की 421 पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। राकेश साहू ने भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष पिंटू साहू, पप्पू साहू ,जिला सचिव दीपक साव, संगठन सचिव भोला प्रसाद, राजेश प्रसाद, रंजीत गुप्ता, चंदन काशी, परमानंद साहू, नंद किशोर साहू, कृष्णा साहू, आदित्य धनराज साह एवं मनोज साह आदि मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur snatching: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन, देखिए – video
खबर

Jamshedpur snatching: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन, देखिए – video

August 13, 2026
Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video

August 12, 2026
Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय

August 12, 2026
Next Post
jamshedpur-nml-visit-of-csir-dg-जमशेदपुर के एनएमएल पहुंचे डीएसआइआर के सचिव डॉ एससी मांडे, रुफ टॉप सोलर पावर सिस्टम और इ-वेस्ट रिसाइक्लिंग सिस्टम की शुरुआत, सीएसआइआर के महानिदेशक का दावा-कोरोना के इलाज की खोज करने में मिली है कामयाबी, पांच दिनों में तैयार कर सकते है सौ से ज्यादा अस्पताल

jamshedpur-nml-visit-of-csir-dg-जमशेदपुर के एनएमएल पहुंचे डीएसआइआर के सचिव डॉ एससी मांडे, रुफ टॉप सोलर पावर सिस्टम और इ-वेस्ट रिसाइक्लिंग सिस्टम की शुरुआत, सीएसआइआर के महानिदेशक का दावा-कोरोना के इलाज की खोज करने में मिली है कामयाबी, पांच दिनों में तैयार कर सकते है सौ से ज्यादा अस्पताल

jamshedpur-sikh-पलविंदर कौर टेल्को स्त्री सत्संग सभा प्रधान बनी, भव्य अभिनंदन

jamshedpur-sikh-पलविंदर कौर टेल्को स्त्री सत्संग सभा प्रधान बनी, भव्य अभिनंदन

jamshedpur-crime-उलीडीह से गौवंश ले जाने के मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त को भेजा जेल

jamshedpur-crime-उलीडीह से गौवंश ले जाने के मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त को भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News