
जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने गौवंश ले जाने के मामले में फरार अभियुक्त मो. शाहजहां उर्फ मो. अकबर को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मो. शाहजहां सरायकेला-खरसांवा जिला के कपाली ओपी क्षेत्र का रहने वाला है. इस मामले में मो. शाहजहां के खिलाफ झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम के तहत 26 दिसंबर 2020 को उलीडीह ओपी में मामला दर्ज किया गया था. मंगलवार को पुलिस ने उसे मेडिकल करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






