
जमशेदपुर : क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत टेल्को तथा बिरसानगर मंडल का विस्तारीकरण कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा अर्चना के साथ की गई. मंच का संचालन कोल्हान मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह ने की. इस कार्यक्रम को टेल्को मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह तथा बिरसानगर अध्यक्ष ललिता सिंह की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि मनाई गई. बिरसानगर मंडल उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने इस मौके पर स्वागत भाषण दिया. टेल्को में मंडल विस्तारीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष चन्दा सिंह तथा लक्की सिंह के दिशा-निर्देश में टेल्को तथा बिरसानगर मंडल के सदस्यों को पहचान पत्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम में कोल्हान अध्यक्ष चंद्रकांता सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष शीलू सिंह, मनीष सिंह, मितेश सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, जिला अध्यक्ष चन्दा सिंह, जिला मंत्री सोनी सिंह, मधु सिंह, बिंदू सिंह, पूनम सिंह, अमिता सिंह, अर्चना सिंह, मिंटू सिंह, रूपम सिंह, राजकुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित थे. इस मौके पर टेल्को मंडल महामंत्री पूनम सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया.





