
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा के घोड़ा चौक में बीती रात गोली से घायल कान्हु स्वाई के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जिस तरह मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 8 में छीना झपटी में गोली चली थी उसी प्रकार छीना झपटी में ही कान्हु को गोली लगी. खुद कान्हु ने है मामले का खुलासा किया है. कान्हु ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त उसके साथ पुरुषोत्तम के अलावा उसका एक और साथी गिरी राव भी मौजूद था. गिरी राव के अवैध हथियार से गोली चली थी. कान्हु ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी पुरुषोत्तम और गिरी के साथ घोड़ा चौक के पास बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे, इसी बीच गिरी ने अपने पास से अवैध हथियार निकला और पुरुषोत्तम को दिखाने लगा, दोनों के बीच हथियार की छीना झपटी में गोली चल गई को कि उसके जांघ मे लग गई. घटना के बाद गिरी हथियार लेकर भाग गया जबकि पुरुषोत्तम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. कान्हु के बयान पर गिरी राव और पुरुषोत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बता दे की सोमवार की देर रात कदमा के घोड़ा चौक में फायरिंग हुई थी जिसमें कान्हु स्वाई के जांघ मे गोली लगी थी. घटना के बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए टी एम एच ले जाया गया था. फिलहाल कान्हु की स्थिति बेहतर है.















