
जमशेदपुर : जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के कार्यकारिणी समिति की बैठक साकची बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा विश्वकर्मा सांस्कृतिक भवन में समाज के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई. इस बैठक मे पूर्व में प्रेषित विचारणीय विषय पर चर्चा की गई, जिसमे गत बैठक की संपुष्टि की गई. इसके तहत समाज का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति पूर्व की तरह दी जाएगी, जिसके लिए, क्षेत्र से डाटा मांगी जाएगी, उस से छानबिन कर छात्रवृति के लिए तिथि निर्धारित कर, छात्रवृति का भुगतान केंद्र एवं दानदाताओ से प्राप्त राशि से की जाएगी. समाज के 16 क्षेत्रो के अध्यक्ष/ महासचिव को केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार कार्य करने के लिए लिखित निर्देश जारी किया जाये. क्षेत्रीय पदाधिकारी समाज के माध्यम से किसी प्रकार का आय-व्यय करते है तो उसका लेखा-जोखा केंद्रीय समिति को प्रत्येक तिमाही रिपोर्ट चौथे माह के प्रथम सप्ताह में जमा करना जरुरी होगा. इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि विश्वकर्मा समाज के भव्य द्वार का निर्माण, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झणडोतोलन, आईकार्ड के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारी तेजी लाए, जुगसलाई विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य मे तेजी के लिए समिति गठित की जाएगी. जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के नई कार्यकारिणी समिति का गठन समय सीमा पर करा दी जाएगी, जिसमे प्रसाशन का सहयोग प्राप्त किया जाएगा. अंत मे करोना वैक्सीन भारत सरकार के सफल परीक्षण के बाद उपलब्ध कराया गया. इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया गया. बैठक में अर्जुन शर्मा, मदन शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, राज कुमार शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित हुए.






