
घाटशिला: घाटशिला के धातकीडीह निवासी सीताराम सोरेन की पत्नी पूजा सोरेन ने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन से अपने पति के इलाज हेतु मदद के लिए गुहार लगाई है. विदित हो कि सीताराम सोरेन बीमार होने के कारण गालूडीह स्थित निरामय हेल्थ क्लिनिक में इलाजरत है और गरीबी के कारण सही से इलाज नहीं हो पा रहा है. पूजा सोरेन अपने पति के इलाज हेतु विधायक से मिलकर दुखड़ा सुनाया. विधायक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गालूडीह अंचल के पूर्व मुखिया सह गालूडीह जोनल प्रभारी वकील हेंब्रम को निर्देश देते हुए कहा कि सीताराम सोरेन का इलाज का संपूर्ण प्रबंध करने का निर्देश दिया.
साथ ही अस्पताल प्रबंधन से भी दूरभाष पर बातकर सीताराम सोरेन के इलाज का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है. विधायक ने पूजा सोरेन को आर्थिक मदद देते हुए कहा कि उनके पति का समुचित इलाज का प्रबंध किया जाएगा और जो भी खर्चा होगा उसका वहन खुद करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, जिला उपाध्यक्ष बाघराय मांडी, जगदीश भगत, काजल डॉन, मोहम्मद जलील, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोनाराम सोरेन, भादो हांसदा, रतन महतो, भारत मुर्मू, खुदीराम हांसदा, दसमत सोरेन, अर्जुन हांसदा, चैतन्य मुर्मू, अवनी महतो समेत अन्य उपस्थित थे.





