
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं से अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान में युवाओं को सम्मिलित होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में सम्पूर्ण समाज का सहयोग लिया जा रहा है. डॉ गोस्वामी ने बहरागोड़ा में राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग संग्रह करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के साथ बहरागोड़ा में निधि संग्रह के लिए पदयात्रा कर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि संग्रह किया. निधि संग्रह अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाहक मनोज गिरि, जिला कार्यवाहक गोविन्द गोपाल जेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, विश्वनाथ सोरेन, पिकलु घोष, हेमकांत भुईंया , विप्लव दे, माणिक राय, जगन्नाथ कुईला , काजल महाकुड़ ,मीनाक्षी जेना, दिवाकर शर्मा, मिन्टु नायक समेत अन्य उपस्थित थे.











