
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला की संगठनात्मक बैठक बहरागोड़ा के भारत माता मंडप में संपन्न हुई. बैठक सह कार्यशाला में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी को अपने अपने मंडलों में बूथ कमेटियों का गठन संगठन की रीति नीति के अनुसार और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संपन्न कराना है.
कहा कि बूथ कमेटियों के गठन में उस क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का समावेश होना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कमेटी ही भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक चुनाव में जीत का आधार रही है.कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुंचकर सरकार की नीति सिद्धांतों से अवगत कराकर जागरूक करे और संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाये.
मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर के संगठन प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री का पूर्व जिला अध्यक्षों ने किया स्वागत

बहरागोड़ा दौरे पर पहुंचे झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, दिनेश साव, चंडीचरण साव,लक्ष्मण टुडू ने संयुक्त रूप से गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस अवसर पर सभी ने झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री से मिलकर क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की.











