
जमशेदपुर : समाजिक सेवा संघ द्वारा मध्य गदड़ा पंचायत राहरगोड़ा की सरस्वती कर्मकार के श्राद्ध भोज के लिए उनके परिवार को राशन उपलब्ध कराया साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया. बता दें कि पिछले 12 जनवरी को सरस्वती कर्मकार का देहांत हो गया था. उनका परिवार श्राद्ध करने में आर्थिक रूप से असमर्थ था. सामाजिक सेवा संघ ने इस कार्य में उनके परीवार को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की व अन्य मदद के लिए सांत्वना दी. इस नेक कार्य में रजेश सामंत, मोहन भगत, विवेक गुप्ता, बहादुर शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, आनंद तिर्की, सपन करुवा, विक्की सिंह, लक्ष्मण कर्मकार, मिथुन कर्मकार, लिली हेंब्रम, किसनो हेंब्रम समेत अन्य का सहयोग रहा.











