
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर खडंगाझार चौक पर श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा कल्याणी शरण, विशिष्ट अतिथि टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार, समाजसेवी पप्पू सिंह, भाजपा नेता दीपू सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजयमणि त्रिपाठी आदि शामिल हुए। थाना प्रभारी द्वारा सभी लोगों को मिलकर रहने का संदेश दिए हैं और जनता को आश्वासन दिये कि हर मुसीबत और समस्या में वह साथ देंगे और अखाड़ा समिति का सहयोग का भी अपेक्षा रखने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रगान से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अखाड़ा के उपाध्यक्ष जय नारयण सिंह , चंद्रमौली मिश्रा, महासचिव विवके झा, सुमित सिंह, बिनीत जायसवाल एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग और काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।






