• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-hemant-soren-big-announcement-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान-नये सिरे से परिभाषित होगी झारखंड की स्थानीयता नीति, टाटा समेत तमाम निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय के लिए आरक्षित किया जाएगा

jharkhand-cm-hemant-soren-big-announcement-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान-नये सिरे से परिभाषित होगी झारखंड की स्थानीयता नीति, टाटा समेत तमाम निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय के लिए आरक्षित किया जाएगा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया और परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी ली. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आपके आशीर्वाद से लगभग 1 वर्ष पहले एक मजबूत और जनप्रिय सरकार का गठन हुआ है. सरकार का मुखिया होने के नाते आपके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेवारी है. मैं आप से किए गए हर वादे को निभाने के लिए वचनबद्ध हूं. झारखंड और झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि है. सामाजिक न्याय के साथ एक सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लेकर हमारी सरकार काम कर रही है और आपका हमें पूरा सहयोग मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ किया है. इसके तहत किसानों के पचास हजार रुपए तक की बकाया राशि माफ की जा रही है. वहीं, झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत किसी भी प्राकृतिक आपदा औऱ प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है. राज्य में पशुपालन को आजीविका का साधन बनाने के लिए पशुधन विकास योजना शुरू की गई है.

इस योजना में लाभुकों को शत प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारी सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है. इसके तहत विभिन्न विभागों के अंतर्गत उपलब्ध रिक्तियों को शीघ्र भरने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने द झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन रूल्स गठन कर लिया है, ताकि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का नियमित आयोजन हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने झारखंड खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता 40 खिलाड़ियों का चयन विभागों में खेलकूद के अंतर्गत सीधी नियुक्ति के लिए किया गया है. इसके साथ प्रतिवर्ष 50 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति प्रदान की जाएगी. श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 24 जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. राज्य के विकास में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना शुरू की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को अधिकतम 25 लाख रुपए का ऋण दिए जाने का प्रावधान है, जिसमें अनुदान 40 प्रतिशत की दर से या अधिकतम पांच लाख रुपए, दोनों में जो कम राशि हो लाभुकों को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना के प्रारंभ के बाद राज्य में पहली बार मानव दिवस सृजित करने के लक्ष्य को 10 करोड़ किया गया, जिसे हासिल भी कर लिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा, बेहतर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा 80 उत्कृष्ट विद्यालय तथा 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल के साथ-साथ 4091 ग्राम पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय के लिए 1885 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मरड. गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2020 शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों को चयनित कर यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थन आयरलैंड में अवस्थित चयनित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में चयनित कोर्स में उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके लिए आवास योजना के तहत शहरी आवास विहीन लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 1,88,842 आवासों की स्वीकृति दी गई है. इनमें से 52,500 आवासों का गृह प्रवेश कराया जा चुका है. वहीं, ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर सभी जिलों में कुल एक लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया.

ADVERTISEMENT

सभी घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की विशेष प्राथमिकता है. इस सिलसिले में आदिम जनजाति समुदाय को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2251 लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोलों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत 12386 लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें 7826 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई झारखंड पर्यटन नीति को जल्द लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने हेतु राज्य दुमका में कन्वेंशन सेन्टर का निर्माण कराया जा रहा है. यह कन्वेशन सेन्टर स्थानीय कलाकारों को मंच सुलभ करायेगा. उन्होंने कहा कि दुमका में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के लिए 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबों के लिए खाद्यान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना लागू की गई है. इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाच्छादित लगभग 15 लाख लाभुकों को एक रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 5 किलो चावल हर माह उपलब्ध कराया जा रहा है.

वही, सब के लिए रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, इस सोच के साथ सरकार ने सोना-सोबरन-धोती-साड़ी वितरण योजना की शुरुआत की जा रही है. इस योजना के तहत 57 लाख परिवारों को एक धोती/ लूंगी एवं एक साड़ी 10 रुपए की अनुमानित दर पर वितरण करने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत सभी वृद्ध जनों को प्रति माह एक हज़ार रुपए पेंशन के रूप में बैंक खातों में उपलब्ध कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण पर सरकार का विशेष जोर है. सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया है. इसके तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित अथवा किसी भी परिस्थिति में फंसे महिलाओं को अविलंब सहायता उपलब्ध किया जाएगा. इसके माध्यम से महिलाओं को पुलिस, विधिक सहायता, मेडिकल एंबुलेंस से आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

महिलाओं को यह सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध हो, इसके लिए सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन राज्य के हर जिले में किया जा रहा है. इसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पलामू प्रखंड मुख्यालय और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय , हजारीबाग में उज्ज्वला होम स्थापित किया गया है, जबकि अन्य तीन प्रमंडल में इसे जल्द स्थापित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2.57 लाख सखी मंडलों का गठन कर लगभग 32.2 लाख परिवारों को इससे जोड़ा जा चुका है. इन सखी मंडलों को करीब 726 करोड़ रुपए चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि तथा 1824 करोड़ रुपए क्रेडिट लिंकेज के रूप में उपलब्ध कराया जा चुका है. इसके अलावा आशा के माध्यम से राज्य के 17 लाख परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है. फूलो झानों आशीर्वाद अभियान के तहत पिछले 4 माह में लगभग 12 हज़ार महिलाओं को हड़िया-दारु निर्माण एवं बिक्री के कार्य से मुक्त कराकर आजीविका के विभिन्न माध्यमों से जोड़ा गया है. सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्रांड के जरिए एक नई पहचान देकर करीब 2 लाख ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है.

नयी स्थानीयता नीति की जायेगी परिभाषित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों की भावना के अनुरूप नई स्थानीयता नीति परिभाषित की जायेगी. निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत पदों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किया जाएगा. अल्पसंख्यक विद्यालयों में कर्मियों की नियुक्ति और शिक्षकों तथा पुलिस नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जा रही है. इस ऐलान के बाद टाटा स्टील समेत तमाम कंपनियों में आरक्षण के हिसाब से ही बहाली करनी होगी.

परेड में 14 टुकड़ियां हुई शामिल
इस मौके पर एस एस बी,- 35 बटालियन, विजयपुर, दुमका, आई आर बी- 01 जामताड़ा, झारखंड सैन्य पुलिस- 05 देवघर, झारखंड सैन्य पुलिस -09 साहेबगंज, देवघर जिला बल, गोड्डा जिला बल, जामताड़ा जिला बल, साहिबगंज जिला बल, दुमका जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, एस आई आर बी- 01 दुमका महिल्स प्लाटून, आई आर बी- 08 पोड़ैयाहाट, पाकुड़ जिला बल और पुलिस अकादमी हजारीबाग बैंड पार्टी टीम शामिल हुई. एस एस बी -35 बटालियन विजयपुर दुमका को शानदार परेड के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया. इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वन विभाग, जेएसएलपीएस, परिवहन विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, दुमका पुलिस और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई. इन झांकियों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की झांकी को पहला, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की झांकी को दूसरा और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला. इस मौके पर विधायक बसंत सोरेन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन कुमार मंडल, सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया, उपायुक्त राजेश्वरी बी और पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
खबर

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

July 1, 2026
Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

July 1, 2026
Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

July 1, 2026
Next Post
saraikela-murder-जमशेदपुर से सटे कपाली में अवैध संबंध में हाईवा चालक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, विवाहित प्रेमिका के देवर और दोस्तों ने मिल कर दिया हत्याकांड को अंजाम, रात भर प्रेमी के शव के पास विलाप करती रही विवाहित महिला

saraikela-murder-जमशेदपुर से सटे कपाली में अवैध संबंध में हाईवा चालक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, विवाहित प्रेमिका के देवर और दोस्तों ने मिल कर दिया हत्याकांड को अंजाम, रात भर प्रेमी के शव के पास विलाप करती रही विवाहित महिला

Saraikela-crime : राजनगर में पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक की तलाश

Saraikela-crime : राजनगर में पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक की तलाश

Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विभिन्न संस्थाओं व संगठनों ने किया झंडोत्तोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News