
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल के कपाली थाना क्षेत्र में हाईवा चालक सोमा मांझी नामक व्यक्ति को शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध स्थापित करना मंगा पड़ा, अवैध प्रेम संबंध के चलते हाईवा चालक की निर्मम हत्या पत्थर से कुचल बीते रात महिला के देवर समेत उसके अन्य साथियों ने कर दी ,इधर हत्या के बाद महिला रात भर झाड़ियों के पास प्रेमी के शव के साथ विलाप करती रही, जबकि सुबह इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूड़ीसिल्ली गांव की रहने वाली चिंतामणि माझी नामक महिला का पड़ोस के व्यक्ति सोमवार मांझी के साथ अवैध प्रेम संबंध कई दिनों से चल रहा था ,जो कि स्थानीय लोगों को भी ना गवार था, इधर सोमवार देर रात महिला के घर पर प्रेमी आया हुआ था जहां दोनों एक साथ आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे, जिसके फौरन बाद विवाहित महिला के देवर लुगाई माझी अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से कुछ दूर पर झाड़ियों में ले जाकर प्रेमी सोम मांझी की हत्या पत्थर से कुचल कर कर दी, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, इधर घटना के बाद रात भर प्रेमिका विवाहित महिला चिंतामणि माझी प्रेमी के शव के साथ विलाप करती रही ,जबकि सुबह होने पर स्थानीय मुखिया हरेंद्र सिंह सरदार द्वारा कपाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा और आगे अनुसंधान में जुट गई है.

महिला ने देवर समेत दोस्तों पर लगाया हत्या आरोप
निर्मम हत्या के बाद आज सुबह महिला चिंतामणि माझी ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया कि उसके देवर लुगाई मांझी और उसका एक साथी ताला बास्के के समेत एक अन्य ने उसके आंखों के सामने सोम मांझी को घसीट कर घर से बाहर ले जाकर झाड़ियों में पत्थर से कुचल कर मार डाला, महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
2 दिन पूर्व भी आपत्तिजनक परिस्थिति में पाए गए थे दोनों
बताया जाता है कि विवाहित महिला चिंतामणि समेत उसका प्रेमी सोम मांझी रविवार रात भी महिला के घर में आपत्तिजनक परिस्थिति में पाए गए थे, जिसके बाद देवर समेत स्थानीय ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया था, वही कल रात फिर दोनों एक साथ पाए गए ,जिससे आग बबूला हुए देवर ने इस कांड को अंजाम दिया है।




