
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को एक हजार 549 लोगों की कोरोना जांच हुई. इसमें 11 लोग संक्रमित मिले. कोरोना पोजिटिव पाये गये सारे मरीज शहरी क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जो कदमा, सोनारी, मानगो, जुगसलाई सहित अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं. जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 995 हो चुकी है. एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड अस्पताल से कुल 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे. जमशेदपुर में अब तक कुल 17543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 77 रह गयी है. वहीं, बुधवार को 2038 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. अब तक 524635 का नमूना लिया जा चुका है, जिसमें 498630 का रिपोर्ट निगेटिव आई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में अब तक कुल 375 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. दूसरी ओर, टीकाकरण अभियान भी तेज हो चुका है. बुधवार को सदर अस्पताल में 70, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 47, टीएमएच में 73 और टाटा मोटर्स अस्पताल में 85 लोगों को टीका दिया गया. इस तरह सिर्फ बुधवार को कुल 275 लोगों को टीका दिया गया है. अब तक कुल 1202 लोगों को टीका दिया जा चुका है. वैसे लक्ष्य 1800 का था.







