
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित यादव पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार सूमो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और पीसीआर में दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों में बालीगुमा निवासी मिलन सिंह और शंकर महतो शामिल हैं. दोनों का इलाज एमजीएम में चल रहा है. इधर पुलिस ने सूमो को जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार सूमो भाजपा मानगो मंडल एसटी मोर्चा के महामंत्री दीपक सुंडी की है. सूमो में सिर्फ चालक ही मौजूद था. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूमो काफी तेजी से घाटशिला की ओर से आ रही थी. बालीगुमा के पास दोनों घायल बाइक से सड़क पार कर रहे थे. इतने में ही सूमो ने उन्हे धक्का मार दिया.





