
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2017- 2020 के विद्याथियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन करेगा. जो विद्यार्थी किसी कारणवश सेमेस्टर 6 की परीक्षा नहीं दे पाये हैं, उनके लिए कोल्हान इस परीक्षा का आयोजन कर रहा हैं. इस आॉनलाइन फॉर्म के माध्यम से परीक्षार्थी 30 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक बिना फाइन के आवेदन कर सकते है. वहीं 200 रूपय फाइन देकर परीक्षार्थी 8 फरवरी से 10 फरवरी के बीच आवेदन कर सकते हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोल्हान विश्वविद्यालय अलग से परीक्षा आयोजित करे. इस परीक्षा में यूजी के सेमेस्टर 6 के बीए, बाएससी,बीकॉम, वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी सम्मिलित हैं




