
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंचल कर्मी हराधन मदीना के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर हराधन मदीना को विदाई दी गई. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू और अंचल अधिकारी हीरा कुमार ने उन्हें उपहार देकर और शॉल ओढ़ाकर विदाई दी. मौके पर संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने उनके द्वारा अब तक किये गए कार्यों की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य व आगे का जीवन सुखमय रूप से व्यतीत हो इसकी कामना की. समारोह में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे.











