
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जमशेदपुर के रवींद्र भवन में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से ग्रामीम इलाकों में सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुँच सके इसको लेकर इस शिविर का आयोजन किया जाता है. शिविर के माध्यम से 559 करोड़ के परिसंपत्ति का वितरण किया गया. ये अपने आप मे नया रिकॉर्ड है, जहां पूरे झारखंड में पहली बार इतनी बड़ी परिसंपत्ति का वितरण किया गया. शिविर में जिला जज मनोज कुमार प्रसाद, जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन समेत कई आला अधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की. बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभुक यहां मौजूद रहे. शिविर में कृषि में उपयोग में आने वाले तमाम उपकरण, लघु और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन एवं उपकरणों का वितरण किया गया. जिले में एक लाख से ज्यादा लाभुकों को इसका लाभ दिया गया, ताकि ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके.











