
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी के छुटूम झरना जंगल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में रविवार कि सुबह सात बजे भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर महाराज प्रमाणीक दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।जिसमें कोबरा बटालियन 209 के एक जवान को कंधे में गोली लगी है पुलिस की ओर से जबाबी फायरिंग में दो नक्सली भी घायल है। साथ ही मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों का पिठू,पानी थर्मस,वर्दी अदि कई सामान बरामद भी किया गया है। घायल जवान को इलाज के लिए रांची भेजा दिया गया है। (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस को गुप्त सूचना कई दिनों से मिल रही थी भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर महाराज प्रमाणीक का दस्ता का भ्रमण हो रहा है। इसी सूचना के अलोक में चाईबासा पुलिस, जगुआर, 209 कोबरा बटालियन व सीअरपीएफ 197 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।इसी दौरान टोक्लो थाना क्षेत्र के अंतर्गत लांजी के छुटूम झरना के पास रविवार की सुबह करीब सात बजे 209 कोबरा बटालियन और सीअरपीएफ 197 बटालियन के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता और जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।इस दौरान दोनों ओर से कई चक्र गोलियां चली।इसी क्रम मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन के एक जवान नारायण छत्री को कंधें में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गये।इसके बाद घायल जवान को घटना स्थल से सीधे इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा किये गये जबाबी फायरिंग में दो नक्सली भी घायल हुए है।फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पुलिस का जारी है। साथ ही पुलिस द्वारा मुठभेड़ स्थल नक्सलियों का नकली वर्दी, पिठू, पानी का जार आदी सामान भी बरामद हुआ है। (नीचे भी पढ़ें)
एसपी ने की पुष्टी
इस सबंध में पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया गया कि खुंटी,सरायकेला खरसांवा व चाईबासा को बोर्डर क्षेत्र में पुलिस व माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में कोबरा के एक जवान को गोली लगी है,जबकी दो नक्सली भी घायल हुए है।सर्च ऑपरेशन जारी है।












