
आदित्यपुर : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 259/22 के समीप रेल पुलिस ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. महिला की पहचान महिला महतो के रूप में की गई है. जो महुलटांड़ गांव की रहनेवाली बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत पिछले चार वर्षों से खराब चल रही थी. वह कल से ही घर से गायब थी. आज उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. वहीं रेल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.












