
जमशेदपुर : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय चुनाव रविवार को संपन्न हो गया जिसमें पीयूष चटर्जी को कोल्हान प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जो कोल्हान के फार्मासिस्ट की समस्याओं पर गंभीरता से काम करेगी. वही अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीयूष चटर्जी ने फार्मासिस्ट की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की बात कही. उन्होंने बताया, कि फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर फार्मासिस्ट का लाइसेंस लेकर कारोबार करने वाले लोगों एवं व्यवसायियों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और सरकार को आगे आना चाहिए. वैसे उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन और सरकार को पूरा सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया. वही प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने भी इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर फार्मासिस्ट का कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की. रविवार को घोषित नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार, विपिन बिहारी, सीडी चौधरी, विवेक झा और विश्वजीत सरकार को संरक्षक बनाया गया है. धीरेंद्र कुमार, अनिल साहू और मनीष कुमार को उपाध्यक्ष, देवकांत को महासचिव, अमित साहू, उमेश लाल और समीर प्रधान को सचिव, राजेश पाल को संगठन सचिव बनाया गया है. बहरागोड़ा का प्रभारी रवि चांद, मुसाबनी का हेमराज कुमार, तापस कुमार को जादूगोड़ा, सरायकेला का रूप होता और चाईबासा का सुषेण महतो को प्रभारी नियुक्त किया गया है.











